भितरवार
डबरा की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट
भितरवार (HRIDAY STAMBH)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार अनुविभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भितरवार के ग्राम मस्तूरा (थाना बेलगढ़ा क्षेत्र) में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात
बताया जा रहा है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रशासन द्वारा लोगों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
डबरा की घटना के बाद प्रशासन फिर अलर्ट मोड पर
गौरतलब है कि हाल ही में डबरा शहर के शुगर मिल चौराहे स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा भी किसी अज्ञात कारण के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद दो दिनों तक प्रशासन को स्थिति संभालने और व्यवस्था सुधारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब मस्तूरा गांव में हुई इस घटना के बाद प्रशासन एक बार फिर सतर्क हो गया है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Bhitarwar Ambedkar Statue
