प्रियंका चतुर्वेदी-मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द’ और ‘स्मृति ईरानी के हलफनामे पर चुप्पी

राज्य

भोपाल

एमपी राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने पर सियासी घमासान तेज

भोपाल (NEWS UPDATE): राज्य सभा चुनाव में उठे घमासान में चुनाव आयोग घेरे में आता दिखाई दे रहा है जहां प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग के ऊपर दोहरे मापदंड का आरोप लगा डाला।

“स्मृति ईरानी के लिए अलग नियम क्यों?” – प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए गंभीर सवाल

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर चुनाव आयोग और बीजेपी को घेरा। उन्होंने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता के विवाद को याद दिलाते हुए दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा:

“बीजेपी की स्मृति ईरानी अपने लोकसभा हलफनामों में तीन अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं बताकर चुनाव लड़ सकती हैं और चुनाव आयोग उनकी सभी शिकायतों को नजरअंदाज कर देता है। लेकिन कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द कर दिया जाता है, क्योंकि उनके हलफनामे में किसी ऐसी मामूली शिकायत का जिक्र नहीं था, जिसके लिए न तो कोई FIR हुई थी और न ही उन्हें चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया गया।”

आखिर क्यों रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र?

राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीजेपी ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई थी। बीजेपी का आरोप था कि कांग्रेस उम्मीदवार ने तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी अपने चुनावी हलफनामे में छिपाई है। इसी शिकायत के आधार पर जांच के बाद चुनाव आयोग ने नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया।

Rajya Sabha Election 2026
Election Commission of India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *