5000 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

राज्य

रीवा

लोकायुक्त की कार्यवाही में पटवारी गिरफ्तार 

रीवा (NEWS UPDATE ): प्रदेश का एक और पटवारी रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, सरकार की सख्तियों और छापामार टीमों की कार्रवाई के बावजूद मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सूबे के रीवा में एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने भूमि सीमांकन के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 10 हजार रुपए वो पहले ही ले चुका था।

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, कमलेश पटेल ने 13 मई, 2026 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, उनके पिताजी की भूमि ग्राम खजुआ कला में है, जिसके सीमांकन के लिए आवेदन किया गया था। हल्का पटवारी खजुआ कला, 52 वर्षीय मनोज पांडे, उनके पिताजी की भूमि की सीमा बरकरार रखने के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।

पहले 10 हजार ले चुका पटवारी, दूसरी बार में धराया
शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि, पटवारी मनोज पांडे ने 10 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे और 5 हजार रुपए और मांग रहा था। इसके बाद 16 मई, 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने राजीव मार्ग निराला नगर, रीवा स्थित डभौरा हाउस के सामने पटवारी मनोज पांडे को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *