Gwalior News: ग्वालियर में कांस्टेबल अंकित सिंह तोमर का मिला शव

ग्वालियर

ग्वालियर

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका

ग्वालियर (HRIDAY STAMBH): कंपू थाना क्षेत्र की शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास पुलिस लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अंकित सिंह तोमर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। अंकित पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

शव पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मौके पर वर्दी में मिले शव के पैर और कोहनी पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही SSP धर्मवीर सिंह यादव सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

2018 में मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

मृतक कांस्टेबल वर्ष 2018 में अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस सेवा में आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के सामने खड़ी हुईं कई चुनौतियां

शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद कंपू थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) भी निकाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी समय में वह किसके संपर्क में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *