मुरैना
मुरैना में आम नागरिक भी असुरक्षित
मुरैना (हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH): जिले में एक बार फिर लूटपाट की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झांसी की एक लेडी डॉक्टर के परिवार को नेशनल हाईवे पर सरायछोला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने निशाना बनाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने चंबल पुल पार करने के बाद कार का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद बाबा देवपुरी के पास कार को रुकवाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी मौजूद थी, लेकिन मौके पर मौजूद सिपाहियों ने पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय उन्हें वहां से जल्द निकल जाने की सलाह दे दी।
इस घटना के बाद आम लोगों में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
