डबरा में आग का गोला बनी कार

डबरा/भितरवार

डबरा

डबरा में भीषण सड़क हादसा,हाईटेंशन लाइन गिरने से स्विफ्ट कार में लगी आग, दो युवक जिंदा जले

डबरा (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): 100 से अधिक स्पीड में बिजली के खंभे से भिड़ी स्विफ्ट कार दो लोग जिंदा जले NH 44 अर्रू तिराहे पर हुआ हादसा।

ग्वालियर रोड स्थित हाईवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया। कुकू ढाबा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खम्मा टूट कर गिर गया उस पर से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन सीधे कार के ऊपर गिर गई।तार गिरते ही कार में भीषण आग लग गई और करंट फैल गया। कार सवार युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और दो युवकों की कार के भीतर ही जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कार में सवार तीसरा व्यक्ति, अवधेश (पुत्र महेश झा, निवासी चंदेरी), गंभीर रूप से झुलस गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के चालक महेंद्र साहू सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अवधेश को तत्काल कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, कार सवार चंदेरी से ग्वालियर एक शादी समारोह में गए थे और रात करीब 2:30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने के साथ मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *