इंदिरा ज्योति यात्रा जनमानस में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगी: सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर
ग्वालियर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में निकाली जा रही ऐतिहासिक इंदिरा ज्योति यात्रा के ग्वालियर आगमन पर यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्वालियर महानगर में यात्रा के भव्य स्वागत, जनसम्पर्क, प्रचार-प्रसार, मार्ग व्यवस्था तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंचों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा का आयोजन किया जाएगा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा ज्योति यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक विरासत, मजबूत नेतृत्व और गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के सम्मान की ज्योति है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस का दायित्व है। आज जब देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है, तब कांग्रेस पार्टी इंदिरा जी के संघर्ष, साहस और सेवा भाव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने आगे कहा कि दिनांक 27 अप्रैल 2026, सोमवार को इंदिरा ज्योति यात्रा मुरैना से प्रस्थान कर शाम 4ः30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी, जहां पुरानी छावनी तिराहा पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत एवं अगवानी की जाएगी। तदपश्चात यात्रा पुरानी छावनी तिराहा, मल्लगढ़ा, चार शहर का नाका, हजीरा, लोको, पड़ाव, एम.एल.बी. रोड, फूल बाग, गुरुद्वारा, नदी गेट, शानौ शौकत,  शिंदे की छावनी चौराहा होते हुए कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर यात्रा का समापन होगा।
सभी ब्लॉक अध्यक्षगण अपने-अपने ब्लॉक कंाग्रेस कमेटियों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक कंाग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिको तक यात्रा के उदेश्य को पहुचंाए और यात्रा के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा इसे ऐतिहासिक और जनसैलाब में परिवर्तित करें।
बैठक में संदीप यादव, अनुप शिवहरे, महेश धनोलिया, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती मनीशा शर्मा, राकेश कुशवाहा, श्याम सुदंर श्रीवास्तव, अंसार खान, कुलदीप व्यास, हरि जाटव, राजेश तौमर, धर्मवीर राठौर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *