होमुर्ज से निकले 26 जहाज

देश विदेश

तेहरान

IRGC ने पिछले 24 घंटे में जहाजों को निकलने की अनुमति दी

तेहरान(NEWS UPDATE): ईरान ने होमुर्ज से आवाजाही सामान्य करने की दिशा मे पिछले 24 घंटे में जहाजों को निकलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

होर्मुज स्ट्रेट से पिछले 24 घंटे में जहाजों की आवाजाही में तेजी से उछाल आया है। बताया जा रहा है कि कई जहाज ईरान के ट्रैफिक लेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। तेहरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ अपने टकराव के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी है और जहाजों के गुजरने के लिए नया रास्ता बनाया है। मंगलवार को एनालिस्ट मारियो नौफल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रॉयटर्स और मरीन ट्रैफिक के डेटा का हवाला देते हुए दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों की आवाजाही से “गुलजार” हो उठा है क्योंकि अचानक बड़ी संख्या में जहाज ईरान के नियंत्रण वाले लेन से गुजरने लगे हैं।

जहाजों का गुजरना उस वक्त शुरू हुआ है जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) नेवी ने बुधवार को बताया कि उसने पिछले 24 घंटों में तेल टैंकरों और कंटेनर जहाजों सहित 26 कमर्शियल जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दी है। IRGC नेवी ने X पर एक पोस्ट में कहा “पिछले 24 घंटों में 26 जहाज जिनमें तेल टैंकर, कंटेनर जहाज और अन्य कमर्शियल जहाज शामिल हैं वो होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *