हंता वायरस का अलर्ट

देश विदेश

नई दिल्ली

स्पेन में खतरनाक हंता वायरस (HANTA VIRUS)का अलर्ट

नई दिल्ली (HANTA VIRUS NEWS UPDATE): ये एक खतरनाक वायरस है जो चूहे और गिलहरी से फैलता है।इंसान के चूहे और गिलहरी के संपर्क में आने से ये वायरस फैलता है।सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार चूहों के घर के अंदर या बाहर करने से इस वायरस का खतरा रहता है।यहाँ तक कि अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति भी इस वायरस के संपर्क में आता है तो उसके भी संक्रमित होने का खतरा रहता है।
भारत जैसे देश मे जहाँ रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर चूहे काफी मात्रा में पाए जाते है यहाँ के लिए ये एक चुनौती से कम नही है।

स्पेन के तट के पास हंता वायरस संक्रमण की आशंका के चलते दो भारतीय नागरिकों को नीदरलैंड भेज दिया गया है। हंता वायरस प्रकोप के संदर्भ में जहाज को स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के तट के पास रोका गया था। बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्पेनिश अधिकारियों के तय प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को जहाज से उतारा गया।
वायरस संक्रमण की आशंका के चलते रोके गए डच जहाज एमवी होंडियस पर सवार दो भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। मैड्रिड में स्थित भारतीय दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दोनों भारतीयों में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं और वे स्वस्थ हैं।

दूतावास के मुताबिक डच झंडे वाले जहाज एमवी होंडियस पर करीब 150 लोग सवार थे, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल थे। हंतावायरस प्रकोप के संदर्भ में जहाज को स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के तट के पास रोका गया था। बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्पेनिश अधिकारियों के तय प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को जहाज से उतारा गया।

स्पेन के नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन (CENEM) के हवाले से दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिक जहाज के क्रू सदस्य थे। उन्हें एहतियात के तौर पर नीदरलैंड भेजा गया है, जहां स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में रखा जाएगा। भारतीय दूतावास ने कहा कि राजदूत लगातार स्पेनिश अधिकारियों और दोनों भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं तथा उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

क्या है हंता वायरस के लक्षण?

हंता वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता। चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने पर फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्‍टी, डायरिया आदि हो जाता है।

इलाज में देरी होने पर संक्रमित इंसान के फेफड़े में पानी भी भर जाता है, सांस लेने में परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *