MP News: ग्वालियर में युवा कांग्रेस की ‘Run For OTF’ मैराथन

ग्वालियर

ग्वालियर

सरकारी नौकरियों के लिए “एक फीस – अनेक परीक्षा” लागू करने की मांग, निकाली मैराथन

ग्वालियर (HRIDAY STAMBH):सरकारी भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम फीस (OTF) व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को ग्वालियर में ‘Run For OTF’ मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन ने “एक फीस – अनेक परीक्षा” व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए बार-बार ली जाने वाली भारी-भरकम फीस को बंद कर “एक फीस – अनेक परीक्षा” की नीति को पूरे प्रदेश और देश में मजबूती से लागू करवाना है।

युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त हुजूम

ग्वालियर में आयोजित हुई इस मैराथन में स्थानीय छात्रों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वन टाइम फीस व्यवस्था (OTF System) को अनिवार्य बनाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि साल भर में दर्जनों फॉर्म भरने के कारण बेरोजगार युवाओं पर हजारों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

​”एक फीस – अनेक परीक्षा” व्यवस्था क्यों है जरूरी?

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में युवाओं को हर नई सरकारी वैकेंसी के लिए अलग से मोटी फीस चुकानी पड़ती है।

 

Gwalior me Youth Congress ki Run For OTF Marathon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *