Ayodhya – राम मंदिर चढ़ावे में करोड़ों का गबन, 2 किलो सोने की गदा भी गायब?

देश विदेश

अयोध्या

5 संदिग्ध हिरासत में, ₹3 करोड़ कैश बरामद; सोशल मीडिया पर 200 करोड़ के घोटाले की चर्चा

अयोध्या (NEWS UPDATE): श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए करोड़ों रुपये के चढ़ावे और कीमती आभूषणों में कथित गबन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नकदी की हेराफेरी के आरोपों के बीच अब मंदिर से सोना, चांदी और कीमती जेवरात गायब होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि चढ़ावे में आई 2 किलो वजनी सोने की गदा भी लापता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) मुस्तैद है और मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारी भी अब सवालों के घेरे में आ गए हैं।

5 संदिग्ध हिरासत में, ₹3 करोड़ बरामद; सोशल मीडिया पर 200 करोड़ की चर्चा

मामले में पहले ही पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है। उनकी निशानदेही पर करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इससे कहीं अधिक रकम और कीमती सामान इधर-उधर खपाया गया हो सकता है।

कुछ दिन पहले तक गबन की राशि आठ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही थी, जबकि अब सोशल मीडिया पर 200 करोड़ रुपये तक के गबन की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक आंकड़ा एसआईटी जांच के बाद ही सामने आएगा।

सवालों के घेरे में ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’

मंदिर की सुरक्षा, दानपात्रों की निगरानी और चढ़ावे की गिनती की पूरी जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के कंधों पर थी। इतने कड़े पहरे और भव्य व्यवस्था के बावजूद इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी होना ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस महा-घोटाले के सामने आने के बाद भी ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

आउटसोर्सिंग और कम वेतन वाले कर्मचारियों पर था गिनती का जिम्मा

सूत्रों का दावा है कि मंदिर में तैनात कई कर्मचारी मात्र 12 से 18 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहे थे। इसके बावजूद वे दिन-रात मंदिर परिसर में मौजूद रहते थे। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस पूरे खेल में कुछ बैंककर्मियों या अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका तो नहीं रही।

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir 2kg gold gada missing news

Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *