ग्वालियर: ‘तुम काले हो, साथ जाने में शर्म आती है’गोरी पत्नी के ताने

ग्वालियर

ग्वालियर

पत्नी के तानों से तंग आकर पति पहुंचा एसपी ऑफिस

ग्वालियर (HRIDAY STAMBH): ग्वालियर में एक अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद सामने आया है। सांवले रंग के कारण पत्नी पति को ‘काला’ कहकर ताने मारती है और मारपीट करती है

घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  एसपी ऑफिस में एक पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

‘तुम काले हो, तुम्हारे साथ जाने में शर्म आती है’

इस अजीबोगरीब मामले में पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी को अपने गोरे रंग पर इतना गुमान है कि वो अपने पति के सांवले रंग को लेकर उसे ताने मारती है। पति का आरोप है कि पत्नी कहती है कि तुम काले हो मुझे तुम्हारे साथ कहीं पर जाने में शर्मिंदगी महसूस होती है। इतना ही नहीं पत्नी काला कहकर ताने मारती है, मारपीट करती है। पति के साथ ही उसकी मां को भी प्रताड़ित करती है और धमकी देती है कि झूठे मामले में जेल पहुंचा देगी।

Wife Harass Husband Over Dark Complexion

Gwalior Domestic Dispute

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *