डबरा
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
शुगर मिल क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर बुधवार रात करीब 8 बजे बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा टूटने पर तनाव फैल गया। चश्मा किसी शरारती तत्व द्वारा तोड़ा गया या खुद टूटा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।
मौके पर जुटी भीड़, नारेबाजी और प्रदर्शन
बुधवार रात करीब 8 बजे जैसे ही स्थानीय लोगों को प्रतिमा का चश्मा टूटने की खबर मिली, बड़ी संख्या में लोग अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होने लगे। घटना से नाराज लोगों ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शरारती तत्व या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
यह चश्मा किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर तोड़ा गया है या किसी अन्य कारण से खुद टूटा, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
