दतिया प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

दतिया

दतिया

 

सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,कलेक्टर के निर्देश पर दतिया गिर्द में भू-माफियाओं द्वारा की गई प्लाटिंग ध्वस्त

दतिया(BREAKING NEWS)।दतिया में प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भांडेर रोड स्थित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार सुबह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वे नंबर 257 दतिया गिर्द की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग कर दी गई थी और लोगों को प्लॉट बेच दिए गए थे। मामला सामने आने के बाद तहसीलदार के.एन. आर्य राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जिले में सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दतिया गिर्द स्थित सर्वे नंबर 257 की जमीन से अवैध कब्जा हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर अवैध रूप से प्लाटिंग कर दी थी और लोगों को प्लॉट बेच दिए गए थे। मामले की जानकारी सामने आने के बाद तहसीलदार के.एन. आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई शुरू की।
प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान निर्माण सामग्री भी पाई गई और वहां निर्माण कार्य जारी था, जिसे तुरंत रुकवाकर हटाया गया।

तहसीलदार बी.एम. आर्य ने बताया कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, उसे तत्काल हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *