मिया बीवी का विवाद सुलझाते सुलझाते प्रधान बीवी ले कर भागा

देश विदेश

झांसी

 

झांसी में प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

 

झांसी(BREAKING NEWS)।उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के प्रधान पर एक नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी पुष्पेन्द्र (25) की शादी वर्ष 2024 में करिश्मा (22) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक (55) तक पहुंचा, जो समझौता कराने के लिए पुष्पेन्द्र के घर पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी दौरान प्रधान और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों के संबंध गहरे होते गए और अंततः दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पति पुष्पेन्द्र ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रधान उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *