दतिया
दतिया में शिल्पा शेट्टी ने किए मां पीतांबरा के दर्शन, बगलामुखी मंदिर में की विशेष पूजा,वंखण्डेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
दतिया।राजसत्ता की देवी मां पीतांबरा के दर्शन के लिए पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया पहुंची फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राजा कुंद्रा। शक्तिपीठ पहुंचकर माँ बगलामुखी की पूजा अर्चना। वंखण्डेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक। मंदिर में भारी पुलिस बल रहा मौजूद।
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पीतांबरा शक्तिपीठ में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मां पीतांबरा और मां बगलामुखी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंदिर परिसर में स्थित वंखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मंदिर में कुछ समय बिताया और पूजा-पाठ के बाद शांतिपूर्वक रवाना हो गईं। उनके आगमन से मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में अभिनेत्री की एक झलक पाने की होड़ भी रही
