डबरा में दो गुटों में विवाद: हाथ में कट्टा लहराती महिला का वीडियो वायरल,

डबरा/भितरवार

 

डबरा (ग्वालियर),

डबरा (HRIDAY STAMBH);डबरा के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 3 (डबरा गांव) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद के दौरान एक महिला खुलेआम हाथ में कट्टा (देशी तमंचा) लहराती और दूसरे पक्ष को धमकाती नजर आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

​आपसी बहस के बाद तनावपूर्ण हुआ माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डबरा गांव में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई। इसी गहमागहमी के बीच एक महिला हाथ में अवैध हथियार लेकर बाहर निकल आई और खुलेआम कट्टा लहराने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

​पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच जारी

वीडियो वायरल होते ही डबरा सिटी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम वायरल वीडियो की फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने, घटना के समय और हथियार के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *