भितरवार
पति और सास – ससुर पर दहेज मे दो लाख रुपए के लिए मारपीट
भितरवार( हृदय स्तंभ/ HRIDAY STAMBH)। दहेज़ का एक प्रकरण सामने आया जिसमें नव विवाहिता अपने सास ससुर और पति से परेशान हो कर थाने पहुंच गई।
पुलिस थाने में एक नव विवाहिता महिला ने अपनी शादी के महज 20 दिन बाद अपने पति और सास- ससुर पर दहेज में 2 लाख रुपए की मांग कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
दहेज प्रताड़ना से तंग 23 वर्षीय नव विवाहिता महिला भावना रावत पत्नी अजय उर्फ दीपेश रावत व पुत्री पर्वत सिंह रावत निवासी दीदार कॉलोनी डबरा हाल निवास वार्ड क्रमांक 11 भितरवार के द्वारा अपने पति और सास – ससुर के खिलाफ दर्ज कराए गए दहेज एक्ट के मामले में उल्लेख किया है कि, विगत 25 अप्रैल 2026 को वैदिक हिंदू रीति रिवाज के साथ भितरवार के वार्ड क्रमांक 11 निवासी अजय उर्फ दीपेश रावत पुत्र रघुवीर सिंह रावत के साथ कृष्णा लॉज भितरवार में विवाह संपन्न हुआ था।जिसमें मेरे में के पक्ष के द्वारा अपनी हैसियत अनुसार 8 लाख रुपए नगद और घर गृहस्ती का सामान दिया था।
शादी के बाद से ही पति अजय उर्फ दीपेश रावत, सास महादेवी रावत एवं ससुर रघुवीर सिंह रावत तीनों ही मिलकर मुझे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे व कहने लगे की तेरे पिता ने शादी में हमें कम पैसे दिए हैं और सोना नहीं दिया है। तू अपने मायके से 2लाख रुपए व एक सोने की अंगूठी लेकर आ। अगर तू अपने मायके से पैसे और अंगूठी नहीं लेगी तो हम तुझे अपने पास नहीं रखेंगे। वहीं आरोप लगाते हुए बताया कि 14 में 2026 को इसी दहेज की मांग के चलते पति, सास और ससुर ने मेरी लात, घूसों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट से बाएं कान में दर्द है और शरीर में भी चोटे आई है। पूर्व में भी तीन बार मारपीट करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति अजय उर्फ दीपेश रावत, सास महादेवी रावत एवं ससुर रघुवीर सिंह रावत के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है
एक नव विवाहिता महिला की हाल ही में शादी हुई थी उसने अपने पति और सास- ससुर के द्वारा दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है जिस पर बीएनएस की धाराओं में दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
सुधीर सिंह कुशवाह, निरीक्षक व थाना प्रभारी- पुलिस थाना भितरवार
