डबरा में आवारा सांडो का आतंक प्रशासन मौन

डबरा/भितरवार

डबरा 

एक की मौत, कई घायल, नगर पालिका पर उठे सवाल

शहर में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन का सड़कों पर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ताजा मामले में सांडों की लड़ाई और हमले के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, छोटी बडोनी निवासी नंदू पुत्र हुकुम सिंह आदिवासी सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांडों के बीच अचानक हुई लड़ाई के दौरान राहगीर इसकी चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा सांडों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

फिलहाल, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *