डबरा
पिता पर बचपन से घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के आरोप
डबरा (HRIDAY STAMBH): डबरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 40 साल की एक महिला ने अपने सगे पिता पर बचपन से यौन उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने SDOP डबरा से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वर्षों का अमानवीय व्यवहार और प्रताड़ना
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि उसके पिता द्वारा लंबे समय से उसके साथ अमानवीय व्यवहार और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने अपने आवेदन में भाई पर भी उत्पीड़न में शामिल होने के गंभीर आरोप जड़े हैं।
‘लोक-लाज के कारण रही चुप, अब न्याय की उम्मीद’
पीड़िता के अनुसार, वह पारिवारिक प्रतिष्ठा और समाज के डर से वर्षों तक इस जुल्म को खामोशी से सहती रही। हालांकि, अब प्रताड़ना की हदें पार होने के कारण वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। महिला ने आवेदन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगी।
कार्रवाई न होने पर आत्मघाती कदम की चेतावनी
पीड़िता ने बताया कि लोक-लाज और पारिवारिक इज्जत के कारण वह अब तक सब बर्दाश्त करती रही। लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है। पीड़िता ने स्पष्ट कहा है कि अगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे न्याय नहीं दिलाया, तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी।
