डबरा में दिनदहाड़े सैलून से युवक का अपहरण

डबरा/भितरवार

डबरा
अपरहण का वीडियो वायरल प्रशासन अलर्ट मोड में

डबरा (HRIDAY STAMBH):शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े एक नाबालिक युवक के अपहरण की गंभीर घटना सामने आई है। पुरेंद्र पूरन टॉकीज रोड पर रेस्ट हाउस के पास स्थित एक सैलून में युवक बाल कटवाने आया था, जहाँ यह वारदात हुई।

युवक के साथ पहले बुरी तरह मारपीट की गई और फिर फिल्मी अंदाज में उसका अपहरण कर लिया गया। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सैलून में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला

यह घटना डबरा शहर के पुरेंद्र पूरन टॉकीज रोड की है। रेस्ट हाउस के पास स्थित एक सैलून में गुरुमंत सिंह नाम का युवक बाल कटवाने आया हुआ था। इसी दौरान करीब आधा दर्जन (6) नकाबपोश और अज्ञात युवक सैलून के भीतर जबरन घुस आए। बदमाशों ने आते ही युवक पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उसे गाड़ी में डालकर जबरन अपने साथ ले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वारदात का Video

व्यस्त रोड और दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सैलून के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी या मोबाइल से बनाया गया इस घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस कदर बेखौफ होकर युवक को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है।

पुलिस प्रशासन का कहना है

“वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Dabra Kidnapping case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *