Agra News: शादी की तस्वीरें देखने बैठी पत्नी,पेनड्राइव खुलते ही पति का काला सच

देश विदेश

आगरा

पेनड्राइव खुलते ही पति दूसरी लड़कियों संग दिखा

आगरा(NEWS UPDATE): आगरा में पत्नी ने शादी के फोटो के लिए मांगी पेनड्राइव, तो सामने आया पति की अश्लील वीडियो का काला सच। पीड़ित महिला ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज।

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने जब अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए पति से पेनड्राइव मांगी, तो उसके होश उड़ गए। पति ने गलती से जो पेनड्राइव दी, उसमें उसकी शादी की यादें नहीं, बल्कि कई युवतियों के साथ उसके अश्लील फोटो और वीडियो थे। इस खुलासे के बाद पीड़िता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगरा के सदर थाने में FIR दर्ज कराई है।

पेनड्राइव में पति के कई युवतियों के साथ अश्लील फोटो और वीडियो मौजूद थे। बताया गया है कि ऐसी सामग्री की संख्या काफी अधिक थी। इन फाइलों को देखने के बाद युवती को ससुराल में चल रही गतिविधियों पर और अधिक शक हुआ।

 पेनड्राइव ने बढ़ाया शक, फिर सामने आए गंभीर आरोप

पीड़िता के मामा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, युवती के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। साल 2025 में उसकी शादी आगरा के सदर क्षेत्र में रहने वाले युवक से कराई गई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रहने लगी, लेकिन कुछ ही समय में उसे घर का माहौल सामान्य नहीं लगा।

आरोप है कि घर में अक्सर बाहर से युवक और युवतियां आते-जाते थे। जब भी उसने इस बारे में सवाल किया तो उसकी सास ने उन्हें रिश्तेदार बताकर बात टाल दी। हालांकि युवती के मन में लगातार संदेह बना रहा।

 

विरोध करने पर मामा के साथ मारपीट, पुलिस ने कराई विदाई

मानसिक रूप से परेशान युवती ने यह पूरी जानकारी अपने मामा को दी। इसके बाद मामा ससुराल पहुंचे और मामले पर आपत्ति जताई। आरोप है कि विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस की मदद ली गई। इसके बाद युवती को ससुराल से बाहर निकाला गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घर में गलत काम किया जाता है।

आगरा पुलिस ने दर्ज की FIR, पेनड्राइव की जांच करेगी टीम

आगरा के सदर थाने में विवाहिता के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और लज्जा भंग से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर सकती है ताकि आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जा सके। साथ ही, जांच के दौरान संबंधित पेनड्राइव को भी सबूत के तौर पर मांगा जा सकता है। फिलहाल वह पेनड्राइव पुलिस को नहीं सौंपा गया है।

Agra Husband Secret Video Case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *