कन्या छात्रावास के पास से शराब दुकान हटाने की मांग

डबरा/भितरवार

भितरवार

प्रशासन को दी 7 दिन की चेतावनी, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

भितरवार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई भितरवार ने छात्र और छात्राओं के हित में प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन भितरवार एसडीएम को दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने ग्राम करियावटी स्थित कन्या छात्रावास के पास संचालित शराब दुकान को वहां से तुरंत हटाने की पुरजोर मांग की है।

छात्राओं की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

एबीवीपी का कहना है कि छात्रावास के नजदीक शराब की दुकान होने से वहां रहने वाली छात्राओं को आने-जाने में भारी असुरक्षा और भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आसपास का माहौल खराब होने से छात्राओं की सुरक्षा पर हर समय खतरा मंडराता रहता है।

7 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने 7 दिबस में इस शराब दुकान को स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *