चलती कार में श्योपुर के एक परिवार के 5 लोग जिंदा जले

श्योपुर

श्योपुर

वैष्णो देवी के दर्शन करने गये थे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा,एमपी के सीएम ने जताया दुख, 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा की

श्योपुर के रहने वाले एक परिवार के पांच लोग राजस्थान के अलवर जिले से गूजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात्रि करीब 1 बजे कार में अचानक लगी आग के शिकार हो गये। गाडी में बैठे सभी पांचो लोगो की मौत हो गई, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस 15 मिनट में पहंच गई, तब तक कार चालक ने बाहर कूदकर जान बचाई लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और मुआवजे की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार श्योपुर से अर्टिगा कार दिल्ली से कोटा जा रही थी, तभी इंजन से आग की लपटें उठीं। कुछ सेकेंड में पूरी कार आग की चपेट में आ गई। लोग बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। आग बुझाने के बाद कार में सिर्फ हड्डियां मिलीं। गाड़ी चला रहा कार मालिक विनोद मेहरा आग लगते ही बाहर कूद गया था। हालांकि, वह भी नहीं बच पाया। मृतक परिवार जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहा था। संतोष की सास पार्वती की बीमारी ठीक होने पर मन्नत पूरी करने वे वहां गए थे। हादसे में पार्वती, संतोष, पत्नी शशि और बेटी साक्षी की मौत हो गई। सभी श्योपुर के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे। घटना में ड्राइवर विनोद कुमार मेहर खिड़की से कूद गया था। हालांकि, वह करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका था। उसे पहले पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

परिजनो से मिलने पहंची तहसीलदार

घटना की जानकारी मिलते ही श्योपुर जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया और कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतक संतोष के साडू के अनुसार, परिवार सास पार्वती की बीमारी ठीक होने के बाद मन्नत पूरी करने गया था। संतोष के साडू शवों को लेने के लिए अलवर रवाना हो गए हैं। वहां से जांच पूरी होने के बाद शवों को श्योपुर लाया जाएगा देर रात तक या शुक्रवार सुबह तक यहां पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *