श्योपुर में तरबूज खाने से पिता की मौत, बेटा गंभीर

श्योपुर

श्योपुर

सीने में जलन के बाद ठंडक के लिए खाया था; फूड पॉइजनिंग की आशंका

श्योपुर (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): शुक्रवार सुबह तरबूज खाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सीने में जलन की शिकायत के बाद पिता-पुत्र ने तरबूज खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है।

सुसनेर, शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार (43) बेटे विनोद (21) के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह ड्राइवर का काम करते था।

हृदय स्तंभ संवाददाता को परिजनों ने बताया कि रात के समय खाना खाने के बाद उनकी हल्की सी तबियत खराब हुईं जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे इंद्र सिंह और विनोद दोनों को दोबारा सीने में जलन महसूस हुई, ठंडाई के लिए दोनों बाप बेटे ने तरबूज खाया।

तरबूज खाने के बाद तबीयत बिगड़ी

तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत और ज्यादा खराब होने लगी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद इंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया। हालांकि, कोटा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेटे का इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

मृतक इंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी संगीता और तीन बेटे विनोद, राजा, देवा को छोड़ गए हैं। परिवार की एक अन्य सदस्य राधिका भी श्योपुर में उनके साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन शव लेने के लिए इटावा रवाना हो गए हैं।

फिलहाल, तबीयत बिगड़ने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। डॉक्टरों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी तबीयत किस वजह से खराब हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *