ग्वालियर
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत पर पितरों के निमित्त श्रद्धालुओं ने अर्पित किया जल
ग्वालियर। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत के साथ शनिवार से कटोरा ताल के छोटे ताल में तर्पण शुरू हो गया। सुबह से श्रद्धालु तालाब किनारे पहुंचे और विधि-विधान से पितरों का स्मरण कर जल अर्पित किया।
भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर शुरू हुए श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध की परंपरा निभाई जाती है। कटोरा ताल के छोटे ताल पर भी लोगों ने पंडितों के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान किए। सुबह के समय तालाब परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
आगामी दिनों में श्राद्ध की विभिन्न तिथियों के साथ यहां तर्पण के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

