ग्वालियर
रैली, पूजन और स्वागत के बीच जीडीए कार्यालय में दिखा उत्साह का माहौल
ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में शुक्रवार को नव नियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया तथा उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे और सुधीर गुप्ता ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जीडीए कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने रैली निकाली। रैली दीनदयाल नगर से प्रारंभ होकर पड़ाव स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता जीडीए कार्यालय पहुंचे, जहां तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, सांसद भारत सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, देवेश शर्मा, रामू तोमर, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर, सुमन शर्मा, विनती शर्मा, व्यंजना मिश्रा, अशोक जैन, जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, चंदन पटेल, राघवेंद्र शर्मा, अनिल सांखला, अमित जैन, राघवेंद्र कुशवाह, भारत शाक्य, प्रवीण भारद्वाज, मुकेश दुबे, दीपक शर्मा, राजू सेंगर, शिव सिंह यादव, विनय शर्मा, सत्यपाल जादौन, शैलेंद्र सिकरवार, लवी खंडेलवाल, अजय अरोरा, रानु राजावत, विवेक चौहान, मुलायम सिंह यादव, विनोद शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, विवेक शर्मा, शकुंतला परिहार, प्रीति थोरात, सुनील भदौरिया तथा मीडिया प्रभारी डॉ. निशिकांत मोघे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन के प्रति विश्वास जताया। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को क्षेत्रीय संतुलन और आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
