उमरिया
24 घंटे में एक ही परिवार के दो लोगों को उतारा मौत के घाट
उमरिया (NEWS UPDATE): प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रिजर्व के पनपथा कोर वन परिक्षेत्र के झलवार गांव के पास एक बाघ ने 24 घंटों के भीतर दो लोगों को अपना शिकार बना लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के थे। इस दोहरे हमले के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और इलाके में सुरक्षा व निगरानी बढ़ा दी गई है।
पनपथा कोर वन क्षेत्र में बाघ के इस हिंसक रूप ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
इस दर्दनाक घटना के बाद झलवार और आसपास के गांवों में असुरक्षा की भावना है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश है, ग्रामीणों की मांग है किआदमखोर हो चुके बाघ को तुरंत ट्रेंक्वाइलाइज (पकड़ा) किया जाए। प्रभावित ग्रामीण इलाकों और जंगलों में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए।
क्या एक ही बाघ ने किए दोनों हमले? वन विभाग ने दी जानकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा:
“युवक की मौत भी बाघ के हमले में ही हुई है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों हमले एक ही बाघ ने किए हैं या अलग-अलग बाघों ने। चूंकि यह क्षेत्र कोर एरिया के अंतर्गत आता है, इसलिए यहाँ बाघों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।”
Tiger Attack in Madhya Pradesh
Bandhavgarh Tiger Reserve
