सवाल है कि ,क्या कई सांसद BJP के संपर्क में है ?
पश्चिम बंगाल की राजनीति बदलती नज़र आ रही है पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस टूटने वाली है। सूत्रों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा विधायक बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करार हार के बार ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बंगाल में 15 साल के बाद सत्ता से बेदखल होने के बाद जांच एजेंसियां ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के पीछे लगी हुई है। अब खबर आ रही है कि ममता बनर्जी की पार्टी टूटने की करार पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक कुछ सामने नहीं आया है। अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, एक दर्जन से ज्यादा टीएमसी सांसद जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है।
क्या टीएमसी के सांसद से चल रही है बातचीत ?
एक रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा कि 12 टीएमसी सांसद बीजेपी में शामिल होने या समर्थन देने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि कुछ सांसद बदल बदलने का विचार कर रहे है। आने वाले दिनों में 5 से 6 सांसद भगवा पार्टी का थामन थाम सकते है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कौन से सांसद है और कम बीजेपी में आएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 से ज्यादा सांसदों से बातचीत चल रही है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
क्यों विधायकों ने बनाई दूरी ?
विधानसभा में मिली हार के बाद 20 मई को पहली बार टीएमसी ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में टीएमसी के विधायक नदारद थे। इसके अगले दिन पार्टी के आंतरिक मर्थन के बाद सामने आया कि कथित तौर पर जनता से जुड़ने के लिए सड़क पर उतरने की राजनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। मीडियाई रिपोर्ट के अनुसार, 80 विधायकों में से केवल 35 ही कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में संगठन के भीतर चल रहे मतभेदों को लेकर अटकलें तेज हो गई।
