पश्चिम बंगाल
अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री जैसा कोई नहीं। कैमरे पर पैसे लेते हुए देखे गए व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया गया है।
पश्चिम बंगाल (west bangal election): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की करारी हार के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा पर सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि आने वाले वक्त में इस सरकार को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा।
बैठक में मौजूद टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनावी हार के बावजूद पार्टी भाजपा के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि वे जो चाहें करें… मेरा घर गिरा दें, नोटिस भेजें… मैं इन बातों के आगे नहीं झुकूंगा। चाहे कुछ भी हो जाए, भाजपा के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
चुनाव परिणामों के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से टीएमसी कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यालयों को निशाना बनाकर आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं सामने आईं। याचिका में प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा और कथित हिंसा की उचित जांच की मांग की गई थी। इसमें कई पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।
