श्योपुर ब्रेकिंग
चीतों का नया घर कच्छ गुजरात
श्योपुर (CHEETA NEWS UPDATE): कूनो में सफलता पूर्वक स्थापित होने के बाद अब चीतों के नए घर के रूप में गुजरात को तैयार किया जा रहा है इस विस्तार के बाद से ये प्रोजेक्ट राज्य का न हो कर राष्ट्रीय हो जाएगा,इसके बाद इन्हें दूसरे राज्यों में भी स्थापित किया जा सकता है।
कूनो नेशनल पार्क से 4 चीते गुजरात के कच्छ बन्नी क्षेत्र में भेजे जाएंगे। यह भारत में पहली बार होने वाली अंतरराज्यीय चीता शिफ्टिंग है, जिससे चीता प्रोजेक्ट का विस्तार नए राज्यों तक पहुंचेगा।
मध्यप्रदेश के बाहर पहली बार
मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह बेहद खास है। यहां मौजूद चीतों को अब पहली बार दूसरे राज्य यानी गुजरात भेजा जाएगा। योजना के तहत कूनो से 4 चीते कच्छ के बन्नी ग्रासलैंड में शिफ्ट किए जाएंगे, जिसमें 2 नर और 2 मादा चीते शामिल होंगे। यह भारत में चीता प्रोजेक्ट के तहत पहली अंतरराज्यीय शिफ्टिंग होगी, जिसे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश में चीतों की वर्तमान स्थिति और दायरा
मध्य प्रदेश के कूनो और गांधीसागर क्षेत्र में कुल 53 चीते मौजूद हैं। इनमें से 50 चीते कूनो में और 3 गांधीसागर में विचरण कर रहे हैं। एक चीता राजस्थान सीमा तक भी पहुंच चुका है। इससे साफ है कि चीतों की संख्या और उनका दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब सरकार की योजना है कि इन्हें सिर्फ एक जगह तक सीमित न रखा जाए, बल्कि अन्य राज्यों में भी सुरक्षित प्राकृतिक आवास तैयार कर उनका पुनर्वास किया जाए। इसी कड़ी में नौरादेही अभयारण्य को भी तीसरे चीता घर के रूप में विकसित किया जा रहा है, हालांकि फिलहाल इस योजना पर रोक है।
