हथकड़ी में जकड़ा पिछोर थाना

डबरा/भितरवार

डबरा (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH)। जिले के डबरा अनुविभागीय पिछोर थाने का बंद होना एवं मुख्य द्वार पर हथकड़ी लटकना क्षेत्रवासियों के लिए चिंता और अपराधियों के लिए भयमुक्त माहौल बनाने जैसा है

डबरा अनुविभाग अंतर्गत पिछोर थाना इन दिनों एक अनोखी तस्वीर को लेकर चर्चा में है। यहां थाने के मुख्य द्वार पर हथकड़ी लटकी दिखाई दी, जबकि मौके पर कोई संतरी मौजूद नहीं था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना परिसर का मुख्य द्वार ही हथकड़ी से जकड़ा नजर आए और फरियाद सुनने वाला कोई मौजूद न हो, तो आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा होना स्वाभाविक है। बताया जा रहा है कि एक फरियादी थाना पहुंचा, लेकिन मुख्य द्वार पर हथकड़ी लगी देखकर आवाज लगाकर वापस लौट गया।

यह तस्वीर अब क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि हथकड़ी अपराधियों के लिए होती है, लेकिन यहां तो थाने का मुख्य द्वार ही हथकड़ी में कैद नजर आया।

फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *