डबरा
अवैध हाथभट्टी शराब पर आबकारी और पुलिस विभाग की
डबरा (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH): प्रशासन का अवैध शराब पर शिकंजा कसा, एक बड़ी कार्यवाही में 14 ड्रामों में भरा लगभग 2800 Kg. गुड़ लहान किया नष्ट किया गया।
ग्राम चिरूली में अवैध शराब करोबार पर एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्यवाही। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम चिरूली में लंबे समय से देशी शराब निर्माण का अवैध कारोबार चल रहा था। जिस पर लगातार दूसरी बार करवाई की गई है।
आबकारी टीम ने लगभग 5 लाख के सामान को नष्ट करने और 6 प्रकरण दर्ज करने की बड़ी कार्यवाहीकी है। आपको बता दें चिरुली गांव में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। लेकिन इस बार आबकारी विभाग की सक्रियता डबरा विकासखंड में एक छत्र स्थापित हो चुके आबकारी ठेकेदार को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इसीलिए एक सप्ताह में आबकारी विभाग में दूसरी बार इन अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई कर अवैध शराब के निर्माण को नष्ट कर दिया है। ताकि अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और ठेकेदार की शराब की बिक्री हो सके।
