नॉर्वे की पत्रकार हेला लिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश विदेश

नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ले कर चर्चा में हैं

PM News update: नॉर्वे की पत्रकार हेला लिंग ने नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करने के बाद दुनिया भर में फ्री-प्रेस की बहस छेड़ दी है. इसके बाद MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस एक दौरान विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से उन्होंने बहस कर ली.

प्रधानमंत्री मोदी जी 5 यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। इसी दौरान नॉर्वे के ओस्लो में उनसे वहीं की स्थानीय पत्रकार ने एक सवाल पूछा कि “प्रधानमंत्री दुनियां की सबसे फ्री प्रेस के सवाल क्यों नहीं लेते?”। मोदी जी वहां से चले गए और सवाल अनुत्तरित रह गया।

हेली ने उस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। इस पर भारत सरकार के नॉर्वे दूतावास ने वही उत्तर देते हुए कहा कि हम प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे हैं आइए आपके सवालों के जवाब मिलेंगे आपको।

प्रेस कांफ्रेंस में हेली ने सवाल पूछने की शुरुआत में कहा कि मेरे कुछ सवाल हैं मैं चाहती हूं जिन्हें आप सीधा दें ताकि अन्य सवाल भी पूछे जा सकें।

इसके बाद हेली ने सवाल किया कि “भारत पर हम (यूरोप) भरोसा कैसे करें ? जबकि आप अपने देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन होने देते हैं। और प्रधानमंत्री स्वतंत्र पत्रकारों के जवाब नहीं देते”

भारत के दूतावास अधिकारी सीबी जॉर्ज ने विश्वास के नाम पे भारत की 5000, साल पुरानी सभ्यता, गांधी, लोकतंत्र, जनसंख्या, कोरोना, सत्ता का हस्तांतरण, चुनाव का उत्सव जैसे लंबे टॉपिक जैसा लंबा भाषण दिया। और उस सवाल से बचने की कोशिश की जो सच में पूछा जाए रहा था

लेकिन पत्रकार भी ठीठ, उसने बीच में टोक कर बोला कि जो पूछा है वो बताओ.. मानवाधिकार उल्लंघन और फ्री प्रेस ? सवाल कब लेंगे प्रधानमंत्री ? सीबी जॉर्ज ने कहा कि पहले जवाब सुन तो लो.. और फिर शुरू हो गए अपना लंबा भाषण देने में.. एक वक्त के बाद पत्रकारों के फिट टोका कि भाई सवाल पर आइए..

सीबी जॉर्ज ने कहा ये मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है जवाब जैसे मुझे ठीक लगेगा वैसे दूंगा। तो पत्रकार उठ के चली गई.

विपक्ष की प्रतिक्रिया 

राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “ जब छुपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की भी जरूरत नहीं होती,
जब दुनिया एक समझौता कर चुके प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबरा कर जाते हुए देखती है तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है “

तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा “डियर हेले ,भारत में विपक्ष और करोड़ों भारतीय लोगो की ओर से आपका धन्यवाद,आपने वो किया जो हमारा अपना मीडिया लगातार करने में नाकाम रहा है -सत्ता से सवाल पूछना और जवाबदेही माँगना।प्रेस ब्रीफिंग हो या प्रेस कॉन्फ़्रेंस बस नाम का फ़र्क़ है न जवाब मिले न सच”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *