तुमसे दहजे के लिए शादी की प्यार तो आज भी अपनी गर्लफ्रैंड से करता हूं

देश विदेश

कानपुर

डॉक्टर बीवी से बोला पति तुमसे तो मैंने दहेज के लिए विवाह किया…मैं तो गर्लफ्रेंड से ही प्यार करता हूं

कानपुर (NEWS UPDATE): कानपुर का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने अपनी डॉक्टर बीवी के साथ शादी की और फिर जो दरिंदगी हुई उस से किसी भी इंसान की रूह कांप जाए।उसने दहेज के लिए कोख में ही दो बच्चे मार दिए। उसकी हैवानियत यही नही रुकी इसके बाद उसने उसे बांझ का ताना दे दे कर दूसरी शादी की।

हृदय स्तंभ (HRIDAY STAMBH) को मिली जानकारी के अनुसार एक सेना के रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने अपनी डॉक्टर बेटी रुबिया खान के हाथ पीले करने के लिए अपनी पूरी उम्र की कमाई और पुश्तैनी जेवर तक लगा दिए। करीब 50 लाख रुपये खर्च किए ताकि बेटी एक खुशहाल घर में जाए। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस चौखट पर वह अपनी बेटी को विदा कर रहे हैं, वहां इंसान नहीं बल्कि दहेज के भूखे शिकारी रहते हैं।

रुबिया का निकाह 23 मार्च 2022 को सम्भल निवासी मोहम्मद ताजदार आलम से हुआ। यह रिश्ता एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए तय हुआ था। उम्मीद थी कि एक शिक्षित परिवार में रुबिया को सम्मान मिलेगा, लेकिन शादी की पहली रात ही पति ने सारे अरमान कुचल दिए। ताजदार ने साफ शब्दों में कह दिया, ‘मैं अलीशा से प्यार करता हूं, तुमसे शादी सिर्फ दहेज के लिए की है।’

रुबिया का सबसे बड़ा दर्द उसकी कोख का कत्ल है। जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने खुशी मनाने के बजाय उसे ‘बासी खाने’ में नशीली और हानिकारक चीजें मिलाकर देना शुरू कर दिया। परिणाम यह हुआ कि जनवरी 2023 में रुबिया के पहले बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।

जुल्म की इंतहा सितंबर 2024 में फिर दोहराई गई। जब रुबिया दूसरी बार गर्भवती हुई, तो फिर वही अमानवीय कृत्य किया गया। तीन दिन तक तड़पने के बावजूद उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया। नतीजा यह हुआ कि दूसरा बच्चा भी कोख में मर गया और जहर रुबिया के पूरे शरीर में फैल गया। मौत के मुंह से वह किसी तरह बचकर निकली।

अप्रैल 2025 में जब रुबिया तीसरी बार गर्भवती हुई, तो वह किसी तरह जान बचाकर अपने मायके कानपुर भाग आई। यहां उसने 1 जनवरी 2026 को एक स्वस्थ बच्ची ‘आयशा’ को जन्म दिया। लेकिन दूसरी ओर, उसके पति ने उसे ‘बांझ’ का लेबल लगा दिया और अपनी पुरानी प्रेमिका अलीशा से दूसरी शादी कर ली। जब रुबिया ने विरोध किया तो पति ने ठसक से जवाब दिया ‘तुम बच्चा पैदा नहीं कर सकती, इसलिए दूसरी शादी कर ली।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *