डबरा
डबरा के लिधोरा घाट पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
डबरा (हृदय स्तंभ /HRIDAY STAMBH): अभी कुछ दिन पहिले जबलपुर क्रूज़ हादसे के बाद अब हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलट गई जिसमे 9 लोग सवार थे जिसमे से 6 लोग अभी तक लापता है आख़िर शासन और प्रशासन किसी हादसे के बाद ही सतर्क क्यों होता है डबरा में लिधोरा घाट पर ऐसे ही नदी पार करने के लिए नाव में संचालन हो रहा है जहाँ यात्रियो के साथ साथ बाइक को भी ढोया जाता है
इतने भीषण हादसे होने के बाद भी प्रशासन पता नहीं किस नींद में सोया रहता है क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में बैठा है
अभी हाल ही में हुए हादसे इस पर गहरी चिंता प्रदर्शित करते है बरगी हादसा और अभी यमुना में हुआ हादसा एक गंभीर चिंता का विषय दर्शाता है
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सुरक्षा इंतजाम लगभग नदारद हैं। न तो यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था दिखाई देती है और न ही नाव संचालन के दौरान किसी प्रकार की सख्त निगरानी। बरगी और हमीरपुर जैसे दर्दनाक हादसों के बाद भी जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन हर बार किसी बड़े हादसे के बाद ही जागता है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या डबरा प्रशासन भी किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराया गया तो लिधोरा घाट पर भी कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
लगातार सामने आ रहे नाव हादसे अब केवल दुर्घटनाएं नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाले गंभीर संकेत बन चुके हैं। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर नाव संचालन की जांच करे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान न जाए।
