लखेश्वरी भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

डबरा/भितरवार

भितरवार

छब्बीस सदस्यीय टीम में आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री समेत चार महिलाओं को किया शामिल

भितरवार। भारतीय जनता पार्टी भितरवार ग्रामीण के लखेश्वरी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय प्रभारी डॉक्टर निशांत खरे और जिला प्रभारी गोपाल आचार्य के संगठन मजबूती के निर्देशों के परिपालन में ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत की सहमति से छब्बीस सदस्यीय टीम बनाई है। जिसमें राजेश मंडेलिया और लव सिंह जाट को मंडल महामंत्री बनाया गया है।

लखेश्वरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत द्वारा वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में घोषित की गई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष और सात मंत्री और पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर भी अलग-अलग प्रतिनिधियों को दायित्व दिए गए हैं तो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगठन में चार महिला कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर रामअवतार पवैया, दीपक शर्मा, मोनू जैन, ब्रजराज सिंह परमार, डॉ केदार बघेल, सुनीता इंदर सिंह कुशवाह, सत्येंद्र रावत, रामनिवास रावत को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर अमरपाल रावत, राजू गौड, दिनेश कर्ण, सोनू मनोहर सरदार, अनीता धानुक, लखन बाथम, राज कपूर आदिवासी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंडल का कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह जाट एवं सह कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण रावत को बनाया है। कार्यालय मंत्री माधौ सिंह बघेल, सह कार्यालय मंत्री पूजा राजबहादुर सिंह को बनाया है। मीडिया प्रभारी खेरु बरैया व सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मी जाटव को बनाया है। सोशल मीडिया प्रभारी पंकज पांडेय व सह सोशल मीडिया प्रभारी पपेंद्र रावत को बनाया गया है। उपरोक्त घोषित की गई कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के विभिन्न पदों के दायित्व देने के साथ ही मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत द्वारा बधाई देते हुए सभी से पार्टी के एक छोटे से सिपाही के रूप में रहकर कार्य करने की नसीहत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *