हर वार्ड को बुनियादी सुविधाओं से संपन्न करना हमारा लक्ष्य: ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर

ग्वालियर

वार्ड-5 में 2.30 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, कई बस्तियों को मिलेगा लाभ

उपनगर ग्वालियर के वार्ड-5 में विकास कार्यों को गति देने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को सड़क, सीवर और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में शीघ्र ही संजीवनी क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को नजदीक ही निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

आपका सेवक आपके द्वार” के तहत जनसंवाद

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने “आपका सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी और मोतीझील क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, जलापूर्ति, सीवर, बिजली और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने श्रीमती लाली जाटव के निवास पर भोजन कर आत्मीयता का परिचय भी दिया।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

भूमिपूजन के अंतर्गत बदनापुरा में सामुदायिक भवन निर्माण, विभिन्न स्थानों पर सीमेंट कांक्रीट सड़कें, माता मंदिर क्षेत्र में बाउंड्री वॉल, यादव कॉलोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक नाला निर्माण सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर चिंटू परमार, प्रयाग तोमर, जगत कौरव, शैली शर्मा, सतेन्द्र, रघुवीर राय, मुकुट जादौन, बच्चन किरार, शैलू चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *