पर्यावरण सुधार के साथ पर्यटन केन्द्र बनेगा नगर वन-तोमर

श्योपुर

श्योपुर

विजयपुर में नगर वन का भूमिपूजन, दो सडको का हुआ लोकार्पण

श्योपुर। जिले के विजयपुर कस्बे में आज बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने दौरा किया जहां उन्होंने वन विभाग द्वारा बनाये गये नगर वन का भूमि पूजन किया तो वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई दो सड़को का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी मौजूद रहे। विस अध्यक्ष श्री तोमर ने सिद्ध बाबा पहाडी पर नगर वन विकसित करने के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा नगर वन न केवल पर्यावरण सुधार के लिए कारगर होगा, बल्कि एक पर्यटन केन्द्र के रूप में भी उभरेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा पहाडी पर विकसित किये जा रहे नगरवन में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाये जायेगे, जिससे पहाडी के संरक्षण के साथ ही पर्यावरण सुधार भी होगा, नगरवन में सैलानियों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जायेगी। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि मप्र की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है, जिसमें पर्यावरणीय सुधार के कार्यक्रम भी लिये जा रहे है। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि लगभग 37 हेक्टयर क्षेत्र में बनने वाले नगरवन में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 हजार से अधिक पौधे लगाये जायेगे, सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नगरवन में चिल्ड्रन पार्क बनाया जायेगा और झूले भी लगाये जायेगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सामान्य वन मंडल के डीएफओ श्री केएस रंधा द्वारा जानकारी दी गई कि सामान्य वन मंडल अंतर्गत ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत नगरवन विकसित किया जा रहा है। नगरवन में एक योगा प्लेटफार्म भी बनाया जायेगा, जहां लोग योग की क्रियाएं कर सकेंगे। नगरवन में विभिन्न प्रजातियों के पेड लगाये जायेगे, 37 हेक्टयर भूमि में नगरवन विकसित किया जायेगा। वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान जिपं अध्यक्ष गुड्डी बाई, भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द जादौन एवं संजय अकोदिया, नगरपरिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, डीएफओ सामान्य वन मंडल केएस रंधा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दो सडको का लोकार्पण

इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र की दो सडको का लोकार्पण संपन्न हुआ, विनेगा से नेहरखेडा मार्ग तक 2 करोड 94 लाख रूपये लागत की 3.34 किलोमीटर तथा गोबर रोड से गजनपुरा मार्ग तक 1 करोड 46 लाख रूपये लागत की डेढ किलोमीटर सडक का लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *