बिना ट्रेड लायसेंस के संचालित हो रहे है करैरा व दिनारा में कबाड़ा गोदाम

शिवपुरी

दिनारा

आगजनी के बाद भी प्रशासन ने नोटिस तक नहीं किए जारी
मामला दिनारा में आगजनी के बाद भी चल रहे हैं अवैध कबाड़ा गोदाम

दिनारा में भयनक आगजनी होने के बाद भी बिना ट्रेड लायसेंस जमकर संचालित हो रहे हैं, इसके बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जाग रहा है। स्थिति यह है कि गत दिवस दिनारा में बिना लायसेंस के संचालित हो रहे गोदाम में भयानक आग लगने के बाद भी प्रशासन ने ट्रेड लायसेंस नहीं होने पर गोदाम संचालक के खिलाफ एफआइआर तो दर्ज कर ली। लेकिन इसके दो और गोदाम संचालित होने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यहां तक कि कोई उन्हें नोटिस तक नहीं दिया गया है। जबकि एसडीएम के अनुसार कलेक्टर के निर्देश है कि जिले में कोई भी कबाड़ा गोदाम सहित अन्य कोई भी व्यवसाय बिना ट्रेड लायसेंस के संचालित नहीं किया जाएगा। वहीं जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार को कहना है कि मैंने पंचायत सचिव को बोलकर नोटिस जारी करने को कहा है उन्होंने जारी कर दिए होगे में उनसे जानकारी लेकर आपको बताता हूं। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि मैंने नोटिस जारी क र दिए है, लेकिन नोटिस क्या जारी किए है और कहां है इसकी कॉफी मांगने पर वह चुप्पी साद गए हैं। इससे जाहिर है कि अभी प्रशासन अवैध गोदामों पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इससे बिना लायसेंस से दिनारा व करैरा में धड़ल्ले से कबाड़ा गोदाम सहित अन्य गोदाम संचालित हो रहे हैं।

जिम्मेदार इस तरह एक दूसरे पर टल रहे हैं जिम्मेदारी

दिनारा व करैरा में बिना ट्रेड लायसेंस के संचालित हो रहे कबाड़ा गोदाम सहित अन्य व्यवसायों के संबंध में जब एसडीएम निंगवाल से पूछा कि दिनारा में बिना ट्रेड लाससेंस गोदाम में आगजानी होने के बाद भी दो और गोदाम उन्हीं लोगों के संचालित हो रहे हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं गोदाम संचालक हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी दो गोदाम और संचालित कर रहा है। क्या फिर कोई घटना होने के बाद ही कार्रवाई होगी। इस पर एसडीएम ने कहा कि नहीं मुझे नहीं पता कि वह हिस्ट्रीशीटर हैं उनकी में जानकारी लूंगा और रही बता कार्रवाई को तो प्रशासन नोटिस जारी कर कार्रवाई करेंगा क्यों कि कलेक्टर के निर्देश है कि जिले में बिना लायसेंस के संचालित कबाड़ा सहित अन्य व्यवसायों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनपद सीईओ का कहना था कि मैंने पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं उसने नोटिस जारी किए होंगे, में जानकारी लेकर बताता हूं।

प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे बिना ट्रेड लायसेंस के गोदाम

कबाड़ा गोदाम करैरा व दिनारा में बड़े स्तर पर बिना लायसें के गोदाम संचालित हो रहे हैं। इतना नहीं नही इन कबाड़ा व्यवसायों पर नजर डाली जाए तो वहां कई तरह की दो पहिया से लेकर चार पहिया सहित अन्य संदिग्ध सामग्री पर्याप्त मात्रा में देखने को मिल रही है। सूत्रों की माने तो करैरा व दिनारा झांसी सीमा से लगे होने से झांसी से चोरी किए वाहन सहित अन्य सामग्री इन्हीं गोदामों पर खापाई जा रही है। इससे न केवल कबाड़े का व्यवसाय बड़े स्तर पर बल्कि पुलिस व प्रशासन की मिली भगत से चल रहा है। इतना नही नहीं दिनारा आगजनी के दौरान कई वाहन जले हुए मिलने से चोरी की आशंकाओं को और ठोस बना दिया गया है। इसके बाद भी प्रशासन बिना लायसेंस बालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है या फिर इसी तरह बेखौफ संचालित होते रहेंगे।

इनका कहना है

कलेक्टर साहब के निर्देश है कि जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी कबाड़ा व्यवसाय बिना ट्रेड लायसेंस के संचालित नहीं होगा। जो चल रह हैं उनको नोटिस जारी कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग निंगवाल, एसडीएम करैरा

इनका कहना है

मैंने पंचायत सचिव को दिनारा में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस जारी किए हैं इसकी जानकारी लेकर आप को बताता हूं।
हेमंत सूत्रकार, सीइओ जनपद करैरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *