महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की खिलाफत पर महिलाओं में आक्रोश

श्योपुर

श्योपुर

मुख्य चौराहे तक निकाला विरोध मार्च, विपक्ष का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

श्योपुर। देश की संसद में महिला आरक्षण विधेयक के विरूद्ध विपक्षी षड़यंत्र को लेकर श्योपुर शहर में बुधवार को शाम 06 बजे महिलाओं का गुस्सा जमकर फूट पड़ा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा समेत तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ एवं महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया तथा गोलम्बर से मैन चौराहे तक विरोध मार्च निकाला गया, तथा पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाऐं एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दोरान भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि देश की महिलाओं को राजनीति में बराबरी की भागीदारी कराने की मंशा के खिलाफ विपक्षी आवाज एक सुर में जाग गई क्योंकि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां महिलाओं को कमजोर और पीछे धकेलना चाहती है, जबकि भाजपा हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बराबरी का हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए संसद में महिला आरक्षण बिल लाया गया था, ऐसे में विपक्ष की महिला विरोधी नीतियां खुलकर सामने आई और बिल के विरोध में वोटिंग कर महिला आरक्षण विधेयक को गिरा दिया गया है, विपक्ष के इस कदम से देश में महिला विरोधी लोगो की पोल खुल गई है। महिला जनाक्रोश इस बात का प्रतीक है कि विपक्ष के खिलाफ देश की महिलाऐं जाग चुकी है। इस दौरान जनाक्रोश प्रदर्शन में पूर्व विधायक बृजराज सिंह चोहान, दुर्गालाल विजय, भाजपा नेता महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, कैलाश नारायण गुप्ता जी, रामलखन नापा खेड़ली,नीरज जाट जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नपाअध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग,संजय अकोदिया, श्री मति उमा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज तोमर, मोनू सोनी, सुमेर सिंह, सुमित सिंहल, संजय मंगल, राजेन्द्र अकोदिया,नेहा कुलश्रेष्ठ,मंजेश साहू, मंजू गोयल, अल्पना गर्ग सहित बडी संख्या में महिलाऐं एवं भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *