विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विभिन्न परिवारों से मिलकर जताई शोक संवेदनाएं

ग्वालियर

ग्वालियर

श्रद्धांजलि सभाओं में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, परिजनों को बंधाया ढांढस

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

तोमर ने वयोवृद्ध नेता चौधरी कप्तान सिंह गुर्जर के निधन पर राज बाग गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए दिवंगत के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह एवं उनके पुत्र जितेंद्र सिंह गुर्जर से मिलकर ढांढस बंधाया।

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य अशोक शर्मा की माता स्वर्गीय रामप्यारी देवी के निधन पर ज्योति नगर, कुम्हरपुरा मुरार स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से भेंट की।

इसी क्रम में क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ नेता बृजराज सिंह जादौन की धर्मपत्नी शालिनी सिंह जादौन के निधन पर शिवाजी नगर मुरार स्थित निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, सोनू मंगल, पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह तोमर (गुड्ड), पुरुषोत्तम टमोटिया, मंडल उपाध्यक्ष मोनू कंसाना एवं भाजपा नेता हर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *