ग्वालियर
10 मई के भव्य आयोजन को सफल बनाने का लिया संकल्प, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
ग्वालियर। भगवान परशुराम चल समारोह समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज ग्वालियर द्वारा मेला ग्राउंड स्थित ग्रैंड कैसल रिजॉर्ट में सुंदरकांड पाठ एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी 10 मई, रविवार को आयोजित होने वाले परशुराम चल समारोह को सफल बनाना रहा।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न उपवर्गों के ब्राह्मण बंधुओं सहित अन्य समाजों के सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई और चल समारोह को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सफलता के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रमुख जनों ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि परशुराम चल समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर महेंद्र पटसारिया, के.पी. अर्जरिया, राजीव थापक, श्याम शर्मा, विक्रम शर्मा, सीमा समाधियां, संगम भार्गव, मोनू शर्मा, राजीव पस्तोर, डॉ. अनिल शर्मा, पंकज सोनकिया, भूपेंद्र शर्मा, प्रेम पचौरी, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरीश शर्मा, के.डी. सोनकिया, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, अंबिका प्रसाद पचौरी, बसंत खेमरिया, पवन मिश्रा, रामावतार मिश्रा, पवन पाठक, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप शर्मा, एरोली, राजीव शर्मा, दिनेश कांकर, श्रीराम शर्मा, जी.पी. अर्जरिया, शशिकांत चतुर्वेदी, धर्मेंद्र दुबे, सी.पी. दीक्षित, श्याम पाठक, ममता कटारे, कांता शर्मा, सुधा दीक्षित, नीतू शर्मा सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित
