पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: TMC के 8 बागी सांसदों की हो सकती है ‘घर वापसी’

देश विदेश

कोलकाता

सौगत राय के जरिए ममता के संपर्क में

कोलकाता (NEWS UPDATE): पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट पैदा हो गई है। एनडीए (NDA) के साथ गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे जल्द ही पार्टी में वापसी कर सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, TMC से बगावत कर एनडीए गठबंधन की ओर झुकाव दिखाने वाले 8 सांसद अब तृणमूल कांग्रेस में वापसी (Ghar Wapsi) के लिए प्रयासरत हैं। वरिष्ठ टीएमसी सांसद सौगत राय के माध्यम से ये सांसद लगातार पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संपर्क में बने हुए हैं।

सौगत राय का बड़ा दावा: “NDA के दबाव में बेचैन हैं सांसद”

सौगत रॉय ने दावा किया है कि पार्टी के कई बागी सांसद जो NDA के साथ जुड़ गए हैं। वह अब बेचैन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के साथ बने रहने के लिए उन पर हर तरह का दवाब बनाया जा रहा है

सांसद अब अपनी पुरानी पार्टी TMC में लौटने का मन बना चुके हैं और इसके लिए मध्यस्थता की गुंजाइश तलाशी जा रही है।

NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक से नदारद रहे 3 प्रमुख नेता

दरअसल, NCPI के तीन नेता मंगलवार को NDA की मंगल मिलन बैठक से नदारद रहे। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह तीनों ममता के पास वापस जा सकते हैं। NCPI नेता अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान NDA की बैठक में शामिल नहीं हुए।

रात के अंधेरे में कल्याण बनर्जी का ‘चरण स्पर्श’

सियासी हलकों में एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि 5 बागी सांसदों ने टीएमसी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी से रात के अंधेरे में मुलाकात की और उनके चरण स्पर्श कर अपनी गलतियों की माफी मांगते हुए वापसी का रास्ता साफ करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *