श्योपुर: विधायक मुकेश मल्होत्रा ने दी कनक दंडवत

श्योपुर

श्योपुर

घर से मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई हाजिरी, क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की

श्योपुर। विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्हौत्रा ने आज शनिवार को नवरात्र महोत्सव के अवसर पर सप्तमी के विशेष दिवस पर भक्ति की अनूठी आस्था प्रकट करते हुए अपने घर से पनवाड़ा स्थित मां अन्नपूर्णा के दरबार तक कनक दंडवत परिक्रमा देते हुए क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए अपने पुत्र के स्वास्थ्य लाभ को लेकर माता का आभार जताया है। इस मौके पर उनके समर्थको सहित क्षेत्र की जनता ने उनका अभिनंदन किया।
कनक दंडवत करते हुए विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में मां अन्नपूर्णा का दरबार चमत्कारी एवं हजारो श्रृद्धालुओं की आस्था का पावन केन्द्र हैं, जहां हर किसी की मनोकामना पूर्ण होती है, मैरे पुत्र का भीषण एक्सीडेंट हुआ था, जिसे भी माता के आशीर्वाद से पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिला हैं तो वहीं क्षेत्र में सुख शांति की कामना लेकर मैने अपने घर से सुबह 6 बजे कनक दंडवत शुरू की थी जो दोपहर 2 बजे पूर्ण हुई जहां मैने माता रानी के चरणो में श्रृद्धानवत होकर पूजन अर्चन किया हैं। मैने माता से प्रार्थना की है कि मैरे क्षेत्र की जनता का कल्याण और सुख समृद्धी बनी रहे। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक एवं परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *