बेटी की लव मैरिज के बाद मां बाप ने रो कर मिन्नते की

राज्य

छतरपुर

बेटी लव मैरिज करके SP ऑफिस पहुंची, मां बाप तो रो कर मिन्नतें करते रहे

छतरपुर (NEWS UPDATE): जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गिलौहां ग्राम से लापता हुई युवती प्रतिमा यादव का मामला उस समय बेहद भावुक और हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब वह बयान दर्ज कराने एसपी कार्यालय पहुंची। थाने के बाहर उसके लाचार माता-पिता अपनी बेटी से एक बार मिलने और उसे देखने के लिए दहाड़ें मारकर, फूट-फूटकर रोते रहे। अपनों की इस बेबसी और आंसुओं को देखकर भी बेटी का दिल नहीं पिघला और वह अपने माता-पिता से मिले बिना ही वहां से चली गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को लापता हुई बेटी को उनके ही रिश्ते का चाचा धर्मेंद्र यादव भगा ले गया था, जिसके बाद नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किए थे। पीड़ित परिवार ने अक्टोंहा चौकी पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने, रिश्वत मांगने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *