पेट्रोल-डीजल के 3 रुपये दाम बढ़ने के बाद का असर
New Delhi (News update): पेट्रोल डीजल की वृद्धि हर तरफ से महंगाई की मार ले कर आएगी, शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
वैश्विक स्तर पर उपजे ईंधन संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय बाजारों पर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि कर दी है। इससे पहले दूध और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी पहले ही त्रस्त था
शुक्रवार सुबह आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की है। दरअसल, यह फैसला ऐसे समय आया है, हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कच्चे तेल की खपत कम करने की अपील की थी।
नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 87.67 से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण कीमतों में वृद्धि का असर अलग-अलग देखने को मिला।
