नावली डैम के गेट खुले

शिवपुरी

करैरा

महुअर नदी का जलस्तर बढ़ा

करैरा (हृदय स्तंभ/HRIDAY STAMBH) : महुअर नदी के जलस्तर में आजकल अचानक से वृद्धि हो रही है और इस बढ़ोत्तरी का कारण नावली डैम के गेट खुलना है। महुअर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है

यह बढ़ोतरी लगातार हो रही बारिश के कारण नहीं, बल्कि नावली डैम के दो गेट खोले जाने से हुई है जानकारी के अनुसार डैम की मरम्मत कार्य के चलते दो गेट खोले गए हैं, जिससे नदी में पानी छोड़ा जा रहा है

हृदय स्तंभ संवाददाता द्वारा नदी के तटवर्ती इलाको पर रहने वाले लोगो से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि नदी का जल स्तर अचानक से बढ़ना शुरू हुआ है।

क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का दौर लगातार जारी है, प्रशासन ने इसकी जानकारी दी एवं परिजनों से आग्रह किया है कि बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें नदी के आसपास या नदी में जाने से रोकें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *