बुरहानपुर
BJP विधायक मंजू दादू के लगे ‘लापता’ के पोस्टर, आंधी-तूफान के बाद बढ़ी सियासी तपिश
बुरहानपुर (NEWS UPDATE): बुरहानपुर जिले की राजनीति में उस वक़्त अचानक हलचल मच गई। जब मंगरूल रोड पर स्थित निंबोला गांव में लगा पोस्टर था जिसमें लिखा था- विधायक लापता। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान से गांव में हुए नुकसान के बाद नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू (Manju Rajendra Dadu) के निरीक्षण नहीं करने से नाराज लोगों ने ये पोस्टर लगाए है
मुख्य मार्ग और खेतों के आसपास लटकाए गए ‘लापता’ के पोस्टर
मिली जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर के मंगरूल रोड पर स्थित निंबोला गांव के प्रमुख मार्गों और खेतों के आसपास अज्ञात लोगों द्वारा ये पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टर पर लिखा है: “विधायक लापता”
दरअसल, हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान के कारण जिले के कई गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू कई जगहों पर जाकर निरीक्षण कर रही हैं, लेकिन वह निंबोला क्षेत्र में किसानों का दर्द जानने नहीं पहुंचीं।
इसी नाराजगी के चलते अज्ञात लोगों ने यह पोस्टर लगाए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस मामले में निंबोला पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
इस कारण लगाए गए पोस्टर
दरअसल संभावना है कि जिलेभर के कई गांव में आंधी-तूफान से फसलों को नुकसान हुआ। विधायक कही जगहों पर जाकर निरीक्षण कर रही है, लेकिन निंबोला क्षेत्र में नहीं आने से नाराज लोगों ने यह पोस्टर लगाए है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव के प्रमुख मार्गों और खेतों के आसपास विधायक के लापता होने संबंधी पोस्टर लटकाए।
पति के कार एक्सीडेंट में मौत के बाद लड़ा था चुनाव
बता दें कि, मंजू राजेंद्र दादू बुरहानपुर की नेपानगर (एसटी) विधानसभा सीट से दूसरी बार की विधायक है। मंजू साल 2016 में अपने पति और पूर्व भाजपा विधायक राजेंद्र श्यामलाल दादू के कार एक्सीडेंट में मौत के बाद हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक बनी थी।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मंजू को कांग्रेस की सुमित्रा देवी कास्डेकर (अब भाजपा में) ने शिकस्त दी थी। इसके बाद साल 2023 के चुनाव में मंजू राजेंद्र दादू को जनता दोबारा विधायक की गद्दी पर बैठाया था।
