नई दिल्ली
आने वाली है भयंकर आर्थिक सुनामी और इमरजेंसी’
नई दिल्ली (NEWS UPDATE): कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे चौंकाने वाले दावे किए, जिसने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है।
उन्होंने दावा किया कि चीजों को नियंत्रित करने वाला ‘सिस्टम’ अब पूरी तरह ध्वस्त हो रहा है और उनका अंदाजा है कि अगले एक साल के भीतर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे।
पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सरकार के भीतर ‘संस्थागत विद्रोह’ (Institutional Revolt) होने और देश में ‘आर्थिक सुनामी’ आने की चेतावनी दी।
देश में आएगी भयंकर आर्थिक सुनामी और लग सकती है इमरजेंसी
उन्होंने दावा किया कि एक तरफ भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है और दूसरी तरफ ‘सिस्टम’ के भीतर ही ‘संस्थागत विद्रोह’ हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने वाले कवच को ही हटा दिया है।
इतनी भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है कि आप लोगों ने अपनी जिंदगी में नहीं देखा होगा।उन्होंने कहा कि देश में लोगों के विरोध से इमरजेंसी भी लग सकती है।
‘सिस्टम’ के भीतर विद्रोह, मिल रहे हैं संदेश: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि चीजों को नियंत्रित करने का जो ‘सिस्टम’ था, वह ध्वस्त हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों के बारे में जानकारियां आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भी हो सकता है कि ये लोग जनता के दबाव को कुचलने के लिए आपातकाल जैसा कदम उठा दे।
उनका कहना था कि अब चीजें सरकार के नियंत्रण से बाहर जा रही हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जब वह प्रधानमंत्री के पास जाते हैं तो प्रधानमंत्री उनके साथ आंख से आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते।
Emergency in India
Rahul Gandhi Economic Tsunami
